Breaking News

जासेपुर में सड़क न होने से ग्रामीण बेहाल, सांसद तनुज पुनिया को सौंपा ज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी), 12 जुलाई। विकास खंड हैदरगढ़ की ग्राम पंचायत जासेपुर में वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने रविवार को बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया को ज्ञापन सौंपकर गांव में करीब 150 मीटर इंटरलॉकिंग अथवा सीसी रोड निर्माण कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि श्री रामसरन रावत के आवास से श्री जमील अहमद के आवास तक लगभग 150 मीटर लंबा मार्ग आज भी कच्चा है। बरसात के दिनों में इस मार्ग पर जलभराव और कीचड़ होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। ऐसे में महिलाओं, बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार बच्चे स्कूल जाते समय फिसलकर घायल हो जाते हैं, वहीं आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि यह मार्ग गांव के दैनिक आवागमन का प्रमुख रास्ता होने के साथ-साथ मालिन बस्ती को भी जोड़ता है। सड़क का पक्का निर्माण होने से सैकड़ों ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने सांसद तनुज पुनिया से जनहित को देखते हुए शीघ्र इंटरलॉकिंग अथवा सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति दिलाने की मांग की। सांसद से इस समस्या के त्वरित समाधान का अनुरोध करते हुए ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई होगी और गांव के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

About NW-Editor

Check Also

बाराबंकी में सीट से ‌चिपके शव, गूंजती चीखें… महिलाएं बेसुध रोती रहीं: 10 सेकंड में खत्म हुई 8 जिंदगियां

रात करीब 10 बजे का वक्त था। कस्बे के बाहर सड़कें सुनसान थीं। तभी एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *