Breaking News

मलवां सिलेंडर हादसे में कांग्रेस की बड़ी मांग, मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख और प्रभावित मकानों के लिए मुआवजा

फतेहपुर। मलवां कस्बे में सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान जमींदोज होने और चार लोगों की मौत के बाद बुधवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने हादसे की पूरी जानकारी जुटाकर मामले से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराने की बात कही।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने मृतकों के परिजनों को दी जा रही सहायता राशि को नाकाफी बताते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सिलेंडर विस्फोट में पूरा मकान तबाह हो गया है, जिससे पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली दो लाख रुपये की सहायता राशि पर्याप्त नहीं है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि संकट की घड़ी में परिवार को कुछ राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि विस्फोट से आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में घटनास्थल के आसपास क्षतिग्रस्त हुए मकानों का सर्वे कराया जाना चाहिए और प्रभावित परिवारों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससे उनके नुकसान की कुछ भरपाई हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष कलीम उल्ला सिद्दीकी, मुन्ना कोरी, प्रेम शंकर बाजपेयी, गजेंद्र द्विवेदी, मो. इदरीस और उमेश कुमार शामिल रहे। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *