Breaking News

धाता में व्यापार मंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह का किया सम्मान

धाता, फतेहपुर। नगर में व्यापार मंडल की ओर से धीरेन्द्र केशरवानी के आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है।

कार्यक्रम के दौरान खखरेरू चेयरमैन प्रतिनिधि गुड्डू केशरवानी और संदीप गुप्ता को स्मृति चिह्न एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मेडिकल एसोसिएशन के व्यापारी बीरेंद्र केशरवानी, लालू केशरी, भाजपा नेता शिवम केशरवानी, उत्कर्ष जायसवाल, जिला कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो गब्बर भैया, नितिन मोदनवाल, कुलदीप चौधरी, शिवम, सुजल, मोहित सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ट्रेन हादसे में दो युवकों की मौत, एक शव की परिजनों ने की पहचान

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन रेलवे यार्ड के समीप अलग-अलग जगहों पर ट्रेन से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *