Breaking News

वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पुष्पांजलि; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने श्रद्धांजलि अर्पित की

शशि भूषण दूबे कंचनीय, यूपी स्टेट ब्यूरो प्रमुख, न्यूज़ वाणी, लखनऊ।

लखनऊ। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 की वीरांगना झलकारी बाई की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी झलकारी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश के इतिहास में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, आत्मसम्मान और देशप्रेम की प्रेरणा है।

इस अवसर पर सांसद तनुज पुनिया, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, वीरांगना झलकारी बाई के वंशज प्रो. रविकान्त, डॉ. आर.पी. त्रिपाठी, शहला अहरारी, वीरेन्द्र मदान, ओंकारनाथ सिंह, संजय शर्मा, डॉ. उमा शंकर पाण्डेय, विशाल राजपूत, अंशू अवस्थी, शैलेन्द्र तिवारी, अनीस अंसारी, अंकित तिवारी, सम्पूर्णानन्द, संजय बाजपेयी, आर.पी. सिंह, अनस रहमान, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, शैलेन्द्र दीक्षित, राजेश सिंह काली, प्रज्ञा सिंह, शीला मिश्रा और सुशीला शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान, संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में पूजा सामग्री के गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप: दमकल की 6 गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र स्थित टेढ़ी बाजार में शुक्रवार देर रात एक मकान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *