Breaking News

सुल्तानपुर घोष में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त, राजस्व विभाग ने कब्जे से मुक्त कराई ऊसर भूमि

खागा, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र के ऐरायां विकासखंड अंतर्गत राजस्व ग्राम सुल्तानपुर घोष में राजस्व विभाग की टीम ने ऊसर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से हटवाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

जानकारी के अनुसार, गांव में गाटा संख्या 891 राजस्व अभिलेखों में ऊसर श्रेणी की भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि पंचायत से जुड़े एक व्यक्ति ने उक्त भूमि पर अवैध रूप से दीवार खड़ी कर पिलर बना लिए थे और वहां मकान निर्माण की तैयारी की जा रही थी।

मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को मिलने के बाद राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। हल्का लेखपाल राजस्व कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटवा दिया। कार्रवाई के बाद राजस्व अभिलेखों में दर्ज ऊसर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया गया।

एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि इस मामले में ग्रामीणों की ओर से कई बार शिकायतें की जा रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम भेजकर नियमानुसार कार्रवाई कराई गई।

About NW-Editor

Check Also

बाल मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित बाल मेले में बच्चों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *