Breaking News

फतेहपुर में नहर किनारे मिला 42 वर्षीय व्यक्ति का शव, साइकिल समेत गिरने से मौत की आशंका

बिंदकी, फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव के पास नहर किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि नहर के किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

जांच के दौरान मृतक की पहचान राम जीवन पुत्र स्वर्गीय शिवचरन वर्मा (42 वर्ष), निवासी ग्राम दिलावलपुर, थाना बकेवर के रूप में हुई। मृतक का शव मच्छरदानी में लिपटा हुआ प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल पर नहर की पटरी की ऊंचाई करीब छह फीट से अधिक बताई जा रही है। पटरी की ढलान पर एक अटलांटिक कंपनी की साइकिल पड़ी मिली, जबकि मृतक का शव साइकिल से करीब 22 फीट नीचे मिला।

मृतक के आधे शरीर पर मच्छरदानी पड़ी हुई थी। पास ही एक पॉलीथिन में चावल-दाल, देसी शराब के दो खाली पैकेट और लावा कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। मृतक की नाक से काफी खून बहा हुआ था।

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक अपने खेत पर ही सोता था और वहीं उसका शव मिला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक शराब पीने का आदी था। संभवतः साइकिल समेत नहर की पटरी की ढलान से गिरने के कारण उसे गंभीर चोट आई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसकी मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; 8 वर्षीय नाती गंभीर

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास के पास एनएच-2 पर डंपर की टक्कर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *