न्यूज़ वाणी संवाददाता, सीतापुर। श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सीतापुर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। भारतीय अटल सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा (गुरु जी) के नेतृत्व में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण श्याम भक्ति से सराबोर नजर आया। भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विशेष रूप से ‘श्याम तेरी भक्ति निराली’ जैसे भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते और बाबा की भक्ति में लीन दिखाई दिए। आयोजन स्थल पर सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि श्री खाटू श्याम बाबा की कृपा और आशीर्वाद बना रहा तो इस विशाल भंडारे का आयोजन प्रत्येक वर्ष इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ निरंतर किया जाता रहेगा। उन्होंने भक्तिभाव से कहा, “कोई जल्दी बनता है, कोई लेट से बनता है, खाटू श्याम बाबा का हर भक्त एक दिन सेठ बनता है।”
भंडारे के सफल आयोजन में प्रदीप वर्मा, अनुपम वर्मा, नितिन प्रकाश, दुर्गेश, सिद्धार्थ, सनी सिंह, रवि कश्यप, राम सिंह, चेतन, डॉ. विनय, त्रिभुवन, रामकिशोर, अर्पित, संदीप सिंह, अंशु वर्मा, प्रेनू वर्मा, नव्या मिश्रा, पूजा शर्मा, गायत्री सिंह, राखी मिश्रा और महिमा राज सहित सैकड़ों श्याम भक्तों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का सुंदर उदाहरण बताया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, सेवा और समर्पण का भाव देखने को मिला।
News Wani
