फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा मोड़ के पास एनएच-2 पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 48 वर्षीय चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ला निवासी सैयद पीर हसन का पुत्र मोहम्मद सैयद हसन ई-रिक्शा चलाता है। बताया जा रहा है कि वह मलवां से सवारी छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान चितौरा मोड़ के पास एनएच-2 पर सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उसका ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।
News Wani
