Breaking News

“जबलपुर में बेकाबू कार का कहर, 13 मजदूर चपेट में, 2 की मौत”

जबलपुर में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने 13 मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर 2 बजे बरेला पुलिस स्टेशन के अंदर सिग्मा कॉलोनी के सामने एकता चौक के पास हुई, जब ये मजदूर लंच कर रहे थे। हादसे एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस पल्लवी शुक्ला ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी मजदूर रोड डिवाइडर रेलिंग लगाने का काम कर रहे थे। दोपहर के समय काम से ब्रेक लेकर वह खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया।

कार में नहीं थी नंबर प्लेट

एएसपी शुक्ला ने कहा, “फरार कार ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। हादसे का शिकार हुए लोग मंडला जिले के रहने वाले हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है और 11 घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। सभी घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव भी इसी अस्पताल में रखे गए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार पर रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं थी।

दो महिलाओं की मौत

बताया जा रहा है कि जान गंवाने वाली दोनों महिलाएं हैं। ये लोग ग्रिल में पेंटिंग का काम कर रहे थे। दोपहर के समय सभी लोग सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदती हुई निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार ड्राइवर ने गाड़ी रोकने की कोई कोशिश नहीं की। कई लोगों का कहना है कि मजदूरों को कुचलने वाली कार सफेद रंग की क्रेटा थी।

About NW-Editor

Check Also

“निर्माणाधीन पुल के पिलर का हिस्सा गिरा, मजदूरों के हाथ-पैर टूटे; एक की मौत, दो घायल”

जबलपुर के पास रविवार रात्रि निर्माणाधीन पुल के पिलर का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *