Breaking News

जबलपुर क्रूज हादसा: 9 शव बरामद, मासूम बेटे को सीने से लगाए मिली मां; पीएम ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए नाव हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. इस हादसे की सबसे भावुक तस्वीर तब सामने आई, जब शुक्रवार (1 मई) को रेस्क्यू टीम को एक मां और उसके 4 साल के बेटे के शव मिले. दोनों आखिरी पल तक एक-दूसरे से लिपटे हुए थे. महिला और उसके बच्चे के शव पानी से बाहर निकाले गए. दोनों के शरीर पर लाइफ जैकेट बंधी हुई थी. मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जब उन्होंने दोनों के शव देखे. वहीं घटनास्थल पर पहुंचे राज्य के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी यह दृश्य देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए.

एक क्रूज नाव अचानक आए तूफान की वजह से पलट गई

गुरुवार (30 अप्रैल) को बरगी डैम जलाशय में 29 लोगों को लेकर जा रही एक क्रूज नाव अचानक आए तूफान की वजह से पलट गई. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है. मौके पर SDRF की टीम के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात हैं. ये मिलकर युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6 बजे तेज हवाएं चलीं, जिससे जलाशय का पानी उफान पर आ गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों ने खतरा देखकर शोर मचाया और नाव को किनारे लौटाने की मांग की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. नाव आगे बढ़ती रही, फिर अचानक पलट गई.

स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को बचाया: कुछ स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से कई यात्रियों को बचा लिया. खासकर वे लोग जो लाइफ जैकेट पहने हुए थे. लेकिन कई अन्य लोग पानी में डूब गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका.

 

About NW-Editor

Check Also

छतरपुर से हैरान कर देने वाली खबर: एंबुलेंस बनी ‘लव कैब’!

मध्य प्रदेश के छतरपुर में 108 एंबुलेंस सेवा के दुरुपयोग का मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *