Breaking News

ममता बनर्जी 4 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम में डटीं, पुलिस पर उठाए सवाल; EC ने कहा- EVM पूरी तरह सुरक्षित

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में TMC ने गुरुवार रात बिना सूचना दिए EVM स्ट्रॉन्ग रूम खोलने और संदिग्ध लोगों की मौजूदगी के आरोप लगाए। कई TMC नेता अपने समर्थकों के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए। इस केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम में EVM रखी हैं। हंगामे के बीच CM ममता बनर्जी भी रात 8 बजे कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं। लगभग 4 घंटे अंदर रहीं। देर रात करीब 12:07 बजे बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से कहा, ‘अगर EVM लूटने और मतगणना में हेरफेर की कोशिश हुई तो हम जान की बाजी लगा देंगे।’

उन्होंने कहा- बंगाल पुलिस हमारे लिए काम नहीं कर रही है। जब से चुनाव का ऐलान हुआ है तब से राज्य की पुलिस चुनाव आयोग के दबाव में काम कर रही है। रोजाना पुलिस को सस्पेंड करने और केस लगाने को लेकर डराया जा रहा है।

पूरा विवाद एक वीडियो के बाद शुरू हुआ था, जिसे TMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। TMC का दावा है कि वीडियो में चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा के लोगों के साथ बैलट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि पोस्टल बैलेट की छंटाई हो रही थी। सभी EVM सुरक्षित हैं।

5 फोटो-वीडियो में देखिए गुरुवार रात का पूरा घटनाक्रम

शाम 8 बजे: धरना शुरू

TMC उम्मीदवार कुणाल घोष (बाएं से दूसरे), शशि पांजा (बीच में) अन्य नेता कार्यकर्ताओं के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठ गए।
TMC उम्मीदवार कुणाल घोष (बाएं से दूसरे), शशि पांजा (बीच में) अन्य नेता कार्यकर्ताओं के साथ खुदीराम अनुशीलन केंद्र स्थित स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर धरने पर बैठ गए।

रात 8:20 बजे: चुनाव आयोग ने समझाया

चुनाव आयोग के अफसरों ने कुणाल घोष और शशि पांजा को समझाया, लेकिन वे नहीं माने करीब 9 बजे तक धरने पर बैठे रहे।
चुनाव आयोग के अफसरों ने कुणाल घोष और शशि पांजा को समझाया, लेकिन वे नहीं माने करीब 9 बजे तक धरने पर बैठे रहे।

रात 9 बजे: सुरक्षा बढ़ा दी गई

इस बीच मौके पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बढ़ता देख बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई।
इस बीच मौके पर TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बढ़ता देख बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई।

रात 9:30 बजे : कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

नारेबाजी और हंगामे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया।
नारेबाजी और हंगामे के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया।

रात करीब 12.30 बजे: ममता स्ट्रॉन्ग रूम से निकलीं

ममता करीब 4 घंटे सखावत मेमोरियल स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर रहने के बाद बाहर निकलीं।
ममता करीब 4 घंटे सखावत मेमोरियल स्कूल में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर रहने के बाद बाहर निकलीं।

देखिए वह VIDEO जिसके बाद हंगामा हुआ… TMC ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह दिन-दहाड़े लोकतंत्र की हत्या है। CCTV फुटेज से यह सामने आया है कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर बिना अधिकृत पार्टी प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बैलेट बॉक्स खोल रही है। यह खुला चुनावी घोटाला है, जो चुनाव आयोग की जानकारी और संरक्षण में किया जा रहा है। TMC ने यह फुटेज कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम के पास खुदीराम अनुशीलन केंद्र में बने EVM स्ट्रॉन्ग रूम का खहोने का दावा किया। पार्टी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए EVM से छेड़छाड़ की जा रही है। लेकिन यह बंगाल है। महाराष्ट्र, दिल्ली या बिहार नहीं है।

About NW-Editor

Check Also

स्टेज पर इंतज़ार करता रह गया दूल्हा, दुल्हन ने प्रेमी को पहनाई वरमाला—छिंदवाड़ा में हंगामा

छिंदवाड़ा के मुजावर गांव में एक शादी समारोह में दुल्हन ने दूल्हे को छोड़कर अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *