Breaking News

भाजपा नगर दक्षिणी की मासिक बैठक संपन्न, बूथ प्रबंधन पर जोर

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी की मासिक बैठक सोमवार सायं 4 बजे प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार डिजर्ट हेवन होटल में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मंडल उपाध्यक्ष विश्वास मिश्रा (बेटू) के सहयोग से किया गया, जिसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ प्रबंधन एवं दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गुप्ता ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी ओम मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सुशील तिवारी, जय प्रकाश सिंह, रितेश गुप्ता एवं जसवंत गिहार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन चंदन सिंह चौहान एवं लकी द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजक विश्वास मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण, भगवा पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी माला, पटका एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए। मंडल प्रभारी ओम मिश्रा एवं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता द्वारा पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
इस अवसर पर ओम मिश्रा, जयप्रकाश सिंह फौजी, सुशील तिवारी, अतीश पासवान, दिनेश गुप्ता, विश्वास मिश्रा, रज्जन गुप्ता, नागेश सिंह, यस गुप्ता, गौरी लोधी, चंदन सिंह चौहान, लकी द्विवेदी, रीना दीक्षित, विवेक नागर, रामा पासवान, नीरज सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, नईम अहमद, अंकुर तिवारी, अजय मौर्य, अमित तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *