Breaking News

तांबेश्वर नगर में घर के अंदर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर नगर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते 24 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शहर के तांबेश्वर नगर निवासी सोमना‍थ का पुत्र राहुल राज ने रविवार दोपहर करीब एक बजे घर के अंदर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी। परिजनों ने उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जानकारी परिजन नहीं दे सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विश्वविद्यालय की पहल पर जिला पंचायत अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया सम्मान

खागा, फतेहपुर। जिले में पहली यूनिवर्सिटी लाने के प्रयास के लिए रविवार को खागा व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *