Breaking News

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई महोबा की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

महोबा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महामंत्री नरेश पाल सिंह के आदेश एवं जनपद महोबा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया के निर्देशानुसार स्थानीय मीनू आइस फैक्ट्री के सभा कक्ष में संगठन की तहसील इकाई महोबा की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया ने की, जिसमें दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
बैठक का शुभारंभ संगठन के संरक्षक बिहारी लाल गाडगे के संबोधन से हुआ। उन्होंने पत्रकारों से संगठित होकर कलम की ताकत से समाज की बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। वरिष्ठ सदस्य शहंशाह अली ने संगठन को और गति देने के लिए हर माह तहसील स्तरीय बैठकें आयोजित करने का सुझाव दिया। तहसील अध्यक्ष इफ्तखार अली ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़कर संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। पत्रकारों के हितों और एकजुटता पर विशेष बल
विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला संरक्षक एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार बी डी बंसल ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सक्रियता से कार्य करने वाला प्रमुख संगठन है। उन्होंने स्थायी समिति में संगठन के अस्तित्व को एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए पत्रकारों को पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ अपनी कलम चलाने की सलाह दी।
मुख्य अतिथि और वरिष्ठ ब्यूरो चीफ आनंद तिवारी ने पत्रकारों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने चेताया कि पत्रकारों के बीच आपसी खींचतान का प्रशासनिक अधिकारी अक्सर लाभ उठाने का प्रयास करते हैं, इसलिए सभी को मिलजुलकर कार्य करना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष देवेंद्र अरजरिया ने कहा कि संगठन की हर इकाई और हर सदस्य का समर्पण ही इसकी असली ताकत है। उन्होंने कहा कि तहसील इकाई संगठन की नींव होती है, और जब तक नींव मजबूत नहीं होगी, तब तक सशक्त भवन का निर्माण असंभव है। इसलिए महोबा जनपद की सभी तहसीलों को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला।
बैठक का कुशल संचालन जिला महामंत्री अनिल बाबू सेन ने किया, जबकि अंत में तहसील महामंत्री राकेश पटेरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान फैजान अली, राजू पटेरिया, अशोक पाटकार, महिला पत्रकार संजना सिंह, लक्ष्मी पाल, तौशीफ खान, संगठन मंत्री अजय व्यास, इमामी खान, कपिल कश्यप सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे और अपने बहुमूल्य विचार रखे।

About NW-Editor

Check Also

डीएम के आदेश हवा-हवाई! बिना मानकों के अब भी चल रहीं कोचिंग, सड़क पर उमड़ रही छात्रों की भीड़

महोबा। जनपद में बिना निर्धारित मानकों के संचालित कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *