फतेहपुर। मौहार गांव निवासी स्वर्गीय गयापाल चौहान का पुत्र सोनू सिंह चौहान विगत 6 अगस्त को नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह नहर में डूब गया। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
लगातार तीन दिनों तक सोनू की तलाश जारी रही। इसके बाद पुलिस ने सोनू का शव हुसैनगंज थाना क्षेत्र की रामगंगा नहर से बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
News Wani
