फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में खेत गए 37 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव निवासी धीरराज का पुत्र सुनील कुमार अपने खेतों में पानी देखने गया था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वे युवक को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सक ने जांच के बाद सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
News Wani
