Breaking News

फतेहपुर में विश्वविद्यालय की पहल पर जिला पंचायत अध्यक्ष का व्यापारियों ने किया सम्मान

खागा, फतेहपुर। जिले में पहली यूनिवर्सिटी लाने के प्रयास के लिए रविवार को खागा व्यापार मंडल की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू को सम्मानित किया गया। नई बाजार स्थित उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में पदाधिकारियों ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका सम्मान किया।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि जिले में यूनिवर्सिटी की स्थापना होना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। इससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें शिक्षा के लिए दूसरे जिलों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी।

कार्यक्रम में भाजपा विजयीपुर मंडल अध्यक्ष एवं तेसाही बुजुर्ग ग्राम प्रधान प्रीति सिंह भी मौजूद रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने सम्मान के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया।

इस दौरान व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, युवा महामंत्री अरुण मोदनवाल उर्फ राजू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय अग्रहरि, उपाध्यक्ष डॉ. आरसी राय, गगन अग्रवाल, बबलू केशरवानी, वरिष्ठ संरक्षक कमलेश बाजपेयी, संरक्षक अब्दुल हफीज, महामंत्री दिनेश सिंह राजपूत, मंत्री शमीम अहमद, इशरत भाई, समाजसेवी संजीत सिंह और जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गंगा-यमुना संरक्षण पर सख्ती, नालों की सफाई और प्लास्टिक पर डीएम ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और डोर-टू-डोर सूखा-गीला कचरा अलग एकत्र करने के दिए निर्देश

फतेहपुर। जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय से जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *