Breaking News

“धरने के 5वें दिन बिगड़ी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत: तेज बुखार, वसंत पंचमी पर वैनिटी वैन से बाहर नहीं आए”

प्रयागराज माघ मेले में 5 दिन से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें तेज बुखार है। शिष्यों ने बताया कि अविमुक्तेश्वरानंद सुबह से वैनिटी वैन से बाहर नहीं आए हैं। वह अंदर लेटे हैं। वसंत पंचमी पर उन्होंने संगम स्नान भी नहीं किया। अविमुक्तेश्वरानंद मौनी अमावस्या यानी 18 जनवरी को हुए बवाल के बाद शिविर के बाहर ही पालकी पर धरने पर बैठे हुए थे। शिष्यों का कहना है कि सर्दी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है। इधर, माघ मेला प्रशासन से शंकराचार्य विवाद पर उनका टकराव  खत्म नहीं हो रहा है।

अविमुक्तेश्वरानंद ने कल भास्कर से कहा था- जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, तब तक मैं स्नान नहीं करूंगा। प्रशासन नोटिस-नोटिस खेल रहा है। अभी मेरा मौनी अमावस्या का स्नान नहीं हुआ है, तो मैं वसंत का स्नान कैसे कर लूं? हालांकि, दो नोटिस भेजने के बाद से प्रशासनिक अफसर इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हैं। अविमुक्तेश्वरानंद माघ मेले में सवा लाख मिट्‌टी के शिवलिंग स्थापित करने के लिए लेकर आए थे। हालांकि, मौनी अमावस्या को हुए विवाद के बाद वह स्थापित नहीं कर पाए हैं। इससे पहले, गुरुवार को सीएम योगी ने अविमुक्तेश्वरानंद का नाम लिए बिना कहा था कि किसी को परंपरा बाधित करने का हक नहीं। ऐसे तमाम कालनेमि हैं, जो धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने आजमगढ़ में कहा था कि मैं ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के चरणों में प्रणाम करता हूं। प्रार्थना है कि वे स्नान कर इस विषय का समापन करें।

About NW-Editor

Check Also

धुएं और आग के बीच फंसे लोग, बिट्ठल होटल में मची अफरा-तफरी

प्रयागराज: सिविल लाइंस इलाके में स्थित चार मंजिला बिट्ठल होटल में भीषण आग लग गई। आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *