Breaking News

फतेहपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

फतेहपुर। कल्याणपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुशील तिवारी उर्फ नगौई तिवारी निवासी सौह थाना कल्याणपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कानपुर-सागर मार्ग पर कस्बापुर रेलवे ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी कल्याणपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर नंबर 233बी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गांजा और चरस की तस्करी कर कल्याणपुर, मलवां, बिंदकी सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, मारपीट और धमकी सहित कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक अजीत सिंह और आरक्षी सुल्तान राय शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुई किशोरी, एक सप्ताह बाद अस्पताल में मौत

फतेहपुर। खेत में काम कर रही 13 वर्षीय किशोरी को आठ दिन पहले जहरीले सांप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *