फतेहपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सीओ सिटी एवं लाइन गौरव शर्मा, सीओ यातायात बृजमोहन राय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए आमजन में राष्ट्रीय एकता, आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
News Wani
