Breaking News

जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी, सुरक्षा और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

फतेहपुर। जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों के अचानक जेल पहुंचने से कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों की आवासीय बैरकों, साफ-सफाई, खानपान और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही कारागार में रखे अभिलेखों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की स्थिति भी परखी।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने, बंदियों को नियमानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा कारागार में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुधार करने को भी कहा।

इस दौरान जेल अधीक्षक सहित कारागार के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। तीन दिन पूर्व नलकूप से घर लौट रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *