फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौहरारी में मंगलवार की देर शाम 28 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार, गौहरारी गांव निवासी मोहन प्रजापति के पुत्र राम सिंह प्रजापति ने मंगलवार की शाम घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र शराब पीने का आदी था। उसे कई बार मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
News Wani
