Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर एनएच-2 पर बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटा घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, कौशांबी जनपद के थाना सिराथू गांव नारा निवासी मत्सम की 43 वर्षीय पत्नी माना बानो अपने 22 वर्षीय पुत्र शाह आलम के साथ अपनी बहन से मिलने थरियांव आई थीं। बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय जब वे महिचा मंदिर के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटा घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

About NW-Editor

Check Also

बिंदकी समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 213 शिकायतें, 27 मामलों का मौके पर निस्तारण

बिंदकी समाधान दिवस में 213 शिकायतें पहुंचीं, 27 का मौके पर निस्तारण; 186 मामलों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *