Breaking News

सूअरों को घर से निकालने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों के हमले में बुजुर्ग समेत तीन घायल

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवारा गांव में घर के अंदर सूअर घुसने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ससुर और उनकी दो बहुएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि एक महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बवारा गांव निवासी प्रभु के 75 वर्षीय पुत्र नन्हू अपने बेटे राजेश कुमार की 37 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी और दूसरे बेटे राजकुमार की 30 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह तीनों अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान पड़ोसी जयकरन अपने घर से सूअरों के झुंड को लेकर बाहर निकाल रहा था। तभी कुछ सूअर नन्हू के घर में घुस गए।

इसका नन्हू ने विरोध किया तो जयकरन के पुत्र रामराज, लवकुश, जयकरन की पत्नी माया देवी और पुत्री प्रीति लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने नन्हू और उनकी दोनों बहुओं सरस्वती देवी व अंजू देवी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सरस्वती देवी और उनके ससुर नन्हू को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अंजू देवी को सीएचसी में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने नन्हू और सरस्वती देवी को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

बिना पंजीकरण मरीजों का इलाज करने का आरोप, धनवंतरी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

खागा (फतेहपुर)। किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी चौराहे पर असोथर रोड स्थित धनवंतरी क्लीनिक के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *