Breaking News

खागा में राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक आनंद कुमार मिश्र का हुआ सम्मान, शिक्षकों ने जताया गर्व

खागा, फतेहपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र ऐरायां में सम्मान समारोह का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी रत्नमणि मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। सम्मान समारोह में राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के आदर्श शिक्षक आनंद कुमार मिश्र को खंड शिक्षा अधिकारी रत्नमणि मिश्रा द्वारा बुके एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी रत्नमणि मिश्रा ने अपने संबोधन में आनंद कुमार मिश्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिश्रम, लगन और मेहनत से यह पुरस्कार प्राप्त किया है। ऐसे शिक्षक बच्चों, विद्यालय, समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री एवं एआरपी आकाश कुमार सिंह ने कहा कि आनंद कुमार मिश्र को यह सम्मान मिलने से सभी शिक्षक गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पूर्व एआरपी अजय सिंह ने भी आनंद मिश्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुरस्कार उनकी प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है।

सम्मान समारोह में प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर के प्रधानाध्यापक डॉ. अंबिका प्रसाद मिश्र, एआरपी रघुराज मौर्य, शेष नारायण दुबे, नोडल संकुल जगदीश जायसवाल, मीना सिंह गौतम, रागिनी, रूपाली गुप्ता, सपना देवी, सरोज राजपूत, माया देवी, कल्पना सिंह, मीरा देवी, नर्मदा सिंह, पूजा, नेहा, धर्मराज सिंह, राजेश सिंह, वंदना श्रीवास्तव, ममता सिंह सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

विजयपुर सरकारी अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने का आरोप, 800 रुपये तक का खर्च उठाने को मजबूर

खागा, फतेहपुर। विजयपुर स्थित सरकारी अस्पताल में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवाएं खरीदने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *