Breaking News

1 हजार की शर्त में खिला दिया गोबर: VIDEO वायरल; 3 पर FIR

हरियाणा के सिरसा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने एक दिव्यांग व्यक्ति को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और फिर 1,000 रुपए की शर्त लगाकर उसे गोबर खाने के लिए मजबूर किया. इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, जिससे पीड़ित को सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा.

हजार का लालच देकर खिलाया गोबर: वायरल वीडियो में पशुबाड़े में चार-पांच लोग बैठे हैं. इसी दौरान एक व्यक्ति फावड़े में गोबर उठाकर लाता है. उसके दूसरे हाथ में नकदी दिखाई दे रही है. वह पीड़ित को नाम लेकर कहता है कि अगर वह गोबर खाएगा तो उसे 1,000 रुपए मिलेंगे. पीड़ित एक बार गोबर चखने के बाद पैसे मांगता है, लेकिन आरोपी दोबारा खाने की शर्त रखता है. इसके बाद पीड़ित को फिर से गोबर खिलाया जाता है और गिनकर पैसे दिए जाते हैं. आसपास बैठे लोग इस पूरी घटना पर हंसते नजर आते हैं.

पीड़ित ने दर्ज कराई FIR: बताया जा रहा है कि घटना के कुछ समय बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो के सामने आने के बाद पीड़ित का रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के बीच मजाक बनने लगा, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया. बदनामी के डर से पीड़ित ने रानियां थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल रानियां पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका खंगाली जा रही है.

About NW-Editor

Check Also

रोहतक में सनसनीखेज वारदात: लेडीज संगीत में डांस पर भड़के जेठ ने महिला की हत्या

हरियाणा: रोहतक में जेठ ने दरात से काटकर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *