बंद रेलवे क्रॉसिंग गेटों को खोलने की मांग करते हुए करणी सेना के कार्यकर्ताओं व ग्रामीण महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
शहजहांपुर मीरानपुर कटरा
खुदागंज एवं उखरी मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण बंद रेलवे क्रासिंग गेटों को खोलने की माग करते हुए ग्रामीण महिलाओं समेत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रकट किया।
रेलवे स्टेशन के पास उखरी रेलवे क्रासिंग गेट पर बन रहे ओवरब्रिज के नीचे हो रहे धरना प्रदर्शन में पहुँचे। रेलवे के एडीएम ने बाइकों एवं वाहनों को निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन खत्म कराया।
ज्ञात हो कि मीरानपुर कटरा खुदागंज मार्ग पर स्थित कसरक रेलवे गेट सँख्या 342, ओवरब्रिज का निर्माण होने के कारण एक साल से बंद है। साथ ही उखरी रेलवे क्रासिंग गेट सँख्या में 341भी ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चलने के कारण बंद करदी गई है। इस वजह से दोनों रेलवे क्रासिंग गेट पिछले छह माह से अस्थाई रूप से बंद है। एक साथ उत्तर दिशा के दोनों रेलवे क्रासिंग गेट बंद होने के कारण क्षेत्रीय गावो का संपर्क टूट गया है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को कटरा के कॉलेज में आने जाने पर भारी दिक्कत हो रही है। जिसके विरोध में शुक्रवार को क्षेत्रीय ग्रामीणो के साथ ग्राम प्रधानों ने उखरी रेलवे क्रासिंग पर रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया था। और बंद क्रासिंग गेट नही खोलने पर बेमियादी धरना एवं उग्र आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके तहत रविवार की प्रात: 11 बजे क्षेत्रीय गाँव की महिलाएं एवं ग्रामीण करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ बंद उखरी रेलवे क्रासिंग पर पहुँचे। और रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेमियादी धरने पर बैठ गए। धरना प्रदर्शन शुरू होने पर जीआरपी इस्पेक्टर शाहजहांपुर रमाशंकर यादव, बिलपुर चौकी इंचार्ज नरवीर सिंह यादव, रेलवे के एडीएम भास्कर भट्टाचार्य मौके पर पहुँचे। धरना प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के पदाधिकारियों से वार्ता करके गेट सँख्या 342 से बाइक एवं चार पहिया वाहन निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। तथा रेलवे क्रासिंग गेट सँख्या 341 उखरी मार्ग पर साइकिल एवं पैदल निकलने की वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। जिस पर करणी सेना के पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस दौरान भाजपा नेता सत्यभान सिंह भादोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम वीर सिंह, नेत्रपाल यादव, सुख पाल, देवार्थ सिंह, विकास मिश्रा, मनोज कुमार सिंह हर्षित शंखधार आदि मौजूद रहे।
News Wani
