Breaking News

पत्रकार के परिवार को स्वास्थ्य सुविधा नहीं देने वाले किसी दोषी पर नहीं की गई कोई कार्यवाही

बहराइच सीएचसी नानपारा में विगत 28 जुलाई को जिले के वरिष्ठ चर्चित पत्रकार राशिद अली की पत्नी अपनी 10 वर्षीय पुत्री रोशनी को इलाज के लिए ले गई थी चिकित्सक ने टाइफाइड की जांच लिखी सीएचसी नानपारा के टेक्नीशियन ने बच्ची का सैंपल तो ले लिया मगर जांच कर रिपोर्ट नहीं दी जिस कारण पत्रकार की पत्नी को बाहर निजी पैथोलॉजी से जांच कराकर निजी चिकित्सक को अपनी बेटी को दिखाया जब इसकी जानकारी उन्होंने अपने पति पत्रकार राशिद अली को दी तो उन्होंने इसकी जानकारी देने के लिए सीएमओ बहराइच को फोन किया मगर फोन उनके किसी स्टॉप ने उठाया पत्रकार 3 दिनों तक बराबर सीएमओ बहराइच को फोन करते रहे मगर उन्होंने बात नहीं की फोन कोई अन्य ही उठाता रहा पत्रकार राशिद अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का अधिकारियों को सख्त आदेश है कि फोन खुद रिसीव करके बात करें मगर सीएमओ बहराइच शायद फोन पर बात करना मुनासिब नहीं समझते हैं या शायद पत्रकारों से बात करना मुनासिब नहीं समझते हैं जब उक्त प्रकरण की खबर कई दिन अखबार में चली तो सीएमओ बहराइच ने सीएचसी नानपारा का निरीक्षण कर खानापूर्ति कर ली मगर व्यवस्था खराब करने वाले किसी स्टॉप पर कोई कार्यवाही नहीं की जबकि नानपारा सीएचसी पर टोटल बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं और पूरे सीएचसी नानपारा में पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटर के दलालों का कब्जा है डॉक्टर मरीज को पूरी दवा लिख भी नहीं पाता है और वहां पर घूमने वाले पैथोलॉजी के दलाल पर्चा छीनकर भागते हैं कि उनके सेंटर पर जांच हो जाए बाहर की जांच और दवाओं पर डॉक्टरों को बहुत मोटी कमीशन मिलती है और तमाम पैकेज पैथोलॉजी सेंटर वाले डॉक्टरों को उपलब्ध कराते हैं इस कारण सीएचसी के चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी निजी पैथोलॉजी पर अधिक ध्यान देते हैं वर्तमान में यहां पर तैनात किए गए अधीक्षक भी उसी रंग में रंग चुके हैं वह भी सीएचसी नानपारा पर घूमने वाले दलालों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहे हैं पत्रकार राशिद अली ने कहा कि उनके परिवार के साथ जब इस प्रकार फर्जी काम कर दिया गया तो यहां आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के साथ में क्या किया जाता होगा उन्होंने कहा कि सीएमओ बहराइच द्वारा दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं करने से उनका हौसला अधिक बढ़ गया होगा अब इसकी शिकायत वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर करेंगे

About NW-Editor

Check Also

शिवालय बाग़ शिव मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण परिचर्चा का हुआ आयोजन

बहराइच 31 जुलाई। महामना मालवीय मिशन व अन्य सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में आज पौराणिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *