नानपारा/बहराइच। तहसील नानपारा क्षेत्र के ग्राम माघी में मंगलवार को 11 हजार केवी विद्युत लाइन का इंसुलेटर पंचर होने से करंट नीचे उतर आया। इसकी चपेट में आने से कई लोग झुलस गए। हादसे में 8 वर्षीय अरमान, 12 वर्षीय विक्की कुमार, 5 वर्षीय ऋतिक, करीब 55 वर्षीय एक महिला तथा चेहल्लुम में मेहमानी के लिए आई एक अन्य महिला घायल हो गईं।
गंभीर रूप से झुलसे विक्की कुमार को नानपारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अन्य घायलों का भी उपचार कराया गया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से लाइन की जांच, तत्काल मरम्मत तथा लापरवाही की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

News Wani