Breaking News

नानपारा में अकीदत के साथ मनाया गया चेहल्लुम, मातमी जुलूस और ताजियों का हुआ सुपुर्द-ए-खाक

नानपारा/बहराइच। नानपारा नगर सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को चेहल्लुम का पर्व पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया तथा नगर के संविधान चौक पर मातमपुरसी की।
शिया समुदाय की ओर से मोहल्ला बावर्ची टोला स्थित इमामबाड़ा सज्जादिया से रात करीब 10 बजे जुलूस निकाला गया, जो पारंपरिक मार्गों से होकर पुनः इमामबाड़े पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में मो. अरशद एडवोकेट, मौलाना वासिम, कलीम अब्बास, शाहिद, नवाब राशिद, मुस्तफा खान सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
मोहर्रम कमेटी के चौधरी नदीम की देखरेख में ताजियों का मिलान कराया गया। इस दौरान शफीक कुरैशी, मो. वली सहित कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। माघी, सरैयां, अशरफा, बंजरिया, तकिया सहित अन्य गांवों में भी चेहल्लुम मनाया गया। ताजिए कर्बला पहुंचाकर धार्मिक परंपरा के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किए गए।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कोतवाल राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह भी राजस्व टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। गुरघुट्टा कर्बला पर चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

About NW-Editor

Check Also

बहराइच में मोटराइज्ड ट्राई-साइकिल के लिए परीक्षण शिविर शुरू, मिहीपुरवा में 57 दिव्यांगजनों का हुआ पंजीकरण

बहराइच 03 अगस्त। दिव्यांगजनों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *