Breaking News

इटावा में भाजपा की भव्य कलश यात्रा, संत गुरु रविदास के समरसता संदेश को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

इटावा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में “कलश वंदन अभियान” के तहत चकरनगर मंडल में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कलश यात्रा बकेवर स्थित गोपाल मंदिर से प्रारंभ होकर शिव मंदिर चकरनगर, अंबेडकर पार्क राजपुर, भरेश्वर मंदिर भरेह, बंसरी, हनुमंतपुरा होते हुए जोनानी में संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा, जयघोष और भव्य स्वागत कर श्रद्धा एवं उत्साह का परिचय दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि कलश वंदन अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास के विचारों और शिक्षाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर समाज में समरसता, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई 2026) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (संत रविदास जयंती) तक जनपद के प्रत्येक मंडल में संचालित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का अमूल्य संदेश दिया था। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में प्रेरणास्रोत हैं।
पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि संत रविदास का संपूर्ण जीवन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के संदेश का प्रतीक है। उन्होंने समाज को समानता, समरसता और शुद्ध अंत:करण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी, जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक है।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान संयोजक अनूप जाटव, जिला मंत्री एवं अभियान सह-संयोजक आयुष राज तथा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उदयवीर दोहरे सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयघोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश राजावत, ब्लॉक प्रमुख पति राकेश यादव, जिला महामंत्री हरनाथ कुशवाह, सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी, अशोक चौबे, बासु चौधरी, जिला मंत्री प्रीति दुबे, मधु तोमर, सुरेश राजपूत, जितेंद्र पाल, मंडल प्रभारी रजत चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, कमलेश कठेरिया, मंडल अध्यक्ष शेखर चौहान, बालमुकुंद सिंह, मंडल महामंत्री सोनू गौतम, राजू पांडेय, अजय मिश्रा, सचेंद्र चौहान, संजू दोहरे, नरेंद्र सिंह, विक्रम दोहरे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में जुलाई भर चला सख्त यातायात अभियान, टीएसआई सूबेदार सिंह ने 1,416 वाहनों का किया चालान

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद इटावा में जुलाई माह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *