Breaking News

“अयोध्या गेस्ट हाउस पर छापा: 12 लड़कियां गंदा काम करते पकड़ी गईं, बिहार-गोरखपुर कनेक्शन का खुलासा!”

 

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। अयोध्या पुलिस ने धड़ल्ले से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देर रात एक गेस्ट हाउस में छापा मारा था, जहां से करीब 12 युवतियां बरामद हुई है। पुलिस की इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है। आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए थे। गेस्ट हाउस पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर था। बताया जा रहा है कि बिहार-गोरखपुर से युवतियों को लाकर उनसे ये गंदा धंधा कराया जा रहा था। दरअसल अयोध्या जिले के कोतवाली नगर फतेहगंज मोहल्ले में स्थित रानी सती गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान 12 युवतियों और कुछ लड़कों को हिरासत में लिया गया था। जानकारी के मुताबिक यह अवैध देह व्यापार का धंधा लंबे समय से चल रहा था। इसी क्रम में पुलिस को अवैध देह व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल देर रात ही छापेमारी कर दी है। पुलिस की छापेमारी में सूचना सही मिली और धड़ल्ले से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हो गया है। यह पूरी कार्रवाई सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई है।

कब और किसके कहने पर अयोध्या आई लड़कियां

वहीं जिस रानी सती गेस्ट हाउस यह धंधा चल रहा था वहां से फतेहगंज पुलिस चौकी महज 500 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। फिलहाल पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 12 युवतियों को हिरासत में ले लिया है। साथ ही कई अहम साक्ष्य भी जुटाए हैं। इस खुलासे को लेकर पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच जारी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इन युवतियों से पूछताछ करेगी। साथ ही उनसे यह जानकारी भी जुटाने की कोशिश करेगी कि इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल है। ये लोग यहां कब और किसके कहने पर अयोध्या आई थी। बताया जा रहा है कि यह धंधा लंबे समय से चल रहा है। ऐसे में पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर सवाल उठना भी लाजमी है।

About NW-Editor

Check Also

अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बड़ा दावा, चुनाव के चलते दर्ज नहीं हुई FIR

अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले ने अब नया राजनीतिक और प्रशासनिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *