Breaking News

परिवहन विभाग के स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 2 बसें सीज एवं 7 बसों का हुआ चालान

-बच्चों के वाहनों की चैकिंग निरन्तर रहेगी जारी

बांदा। परिवहन विभाग बांदा द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज 15/07/2025 को जनपद की तहसील बबेरू में पीटीओ राम सुमेर यादव ने अपनी टीम के साथ मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर 4 स्कूली वाहनों को बबेरू कोतवाली में निरूद्ध किया है वही 7 बसों का चालान किया है। वहीं 10/07/2025 को तिंदवारी में भी 2 बसों को तिंदवारी थाने में निरूद्ध किया एवं 2 स्कूली बसों मानक के अनुरूप ना पाए जाने पर पीटीओ रामसुमेर यादव द्वारा चालान किया गया था। पीटीओ रामसुमेर यादव के द्वारा हिदायत देते हुए बताया कि जनपद में निरंतर चलाए जा रहे स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान में जो भी स्कूली वाहन मानक पर खरे नहीं उतरते हैं एवं मानक के विरुद्ध जिनका संचालन किया जा रहा है ऐसे वाहनों पर नियमित कार्यवाही की जाएगी इसलिए सभी लोग उन्हीं वाहनों का संचालन करें जो सभी मानकों को पूरा करते हों इसमें चलानी कार्रवाई के साथ-साथ वाहन सीज की कार्यवाही एवं जुर्माना भी संभव है इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी वाहनों को मानक के अनुरूप फिटनेस हो तभी इनका संचालन सुनिश्चित करें।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *