Breaking News

कन्नड़ एक्ट्रेस के फ्लैट से 2 करोड़ का सोना और करोड़ों की नकदी जब्त!

बेंगलुरु। सोना तस्करी में फंसी कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की मुश्किलें और बढ़ने के आसार हैं। डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस यानी डीआरआई ने रान्या राव के ठिकाने पर छापा मारकर और सोना व कैश बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक डीआरआई अफसरों ने बेंगलुरु के लेवेल रोड स्थित रान्या राव के ठिकाने पर छापा मारा। इस छापे में डीआरआई को रान्या राव के अपार्टमेंट से 2.1 करोड़ के सोने के जेवर और 2.7 करोड़ कैश मिला। इससे पहले डीआरआई ने रविवार को दुबई से लौटी रान्या राव की तलाशी लेकर उनसे 14.2 किलो सोना बरामद किया था। इस सोने की कीमत 12 करोड़ रुपए थी। ऐसे में अब रान्या राव के पास से 17 करोड़ से ज्यादा का सोना और कैश बरामद किया जा चुका है।

रान्या राव को गिरफ्तार करने के बाद डीआरआई ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से कन्नड़ एक्ट्रेस को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया था। रान्या राव का कहना है कि उनको ब्लैकमेल कर सोने की तस्करी कराई गई। वहीं, डीआरआई ने पाया कि पिछले 1 साल में रान्या राव 30 बार दुबई गई थी। कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव बीते 15 दिन में ही 4 बार दुबई जा चुकी थी। इसी वजह से डीआरआई को रान्या राव पर शक हुआ। रान्या राव के बारे में डीआरआई सूत्रों का दावा है कि हर एक किलो सोना तस्करी कर लाने पर कन्नड़ एक्ट्रेस को 1 लाख रुपए मिलते थे। डीआरआई अब ये पता करने में जुटी है कि रान्या राव ने कितना सोना तस्करी किया और किसे दिया। इस मामले में कर्नाटक पुलिस के एक कॉन्सटेबल को भी डीआरआई ने गिरफ्तार किया है। उसपर सोने की तस्करी में रान्या राव की मदद करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक कर्नाटक पुलिस के इस कॉन्सटेबल ने रविवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रान्या राव को बचाने की कोशिश की थी। उसने डीआरआई अफसरों से कहा था कि वे जिसकी तलाशी ले रहे हैं, उस रान्या राव के पिता डीजीपी हैं। डीआरआई के अफसर इस पर पीछे नहीं हटे और रान्या राव की तलाशी ली। तब पता चला कि रान्या ने अपने शरीर पर 14.2 किलो सोना टेप से चिपकाया हुआ था। कुछ सोना रान्या राव के जैकेट से भी मिला था।

About NW-Editor

Check Also

2029 में देशभर में एक साथ हो सकते हैं लोकसभा-विधानसभा चुनाव, 7 लाख करोड़ रुपये की बचत का दावा

देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने की संभावना को लेकर चर्चा तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *