फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहार की पहल पर बुजुर्गों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का अभियान लगातार जनता के बीच जारी है। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महेंद्र लोधी एवं ग्राम प्रधान के सहयोग से विशेष कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 230 बुजुर्गों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कैंप में बुजुर्गों की जरूरत के अनुसार छड़ी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, कमोड चेयर सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुरूप उपकरण मिलने से उनके चेहरे पर खुशी नजर आई। आयोजकों ने बताया कि इन उपकरणों का उद्देश्य बुजुर्गों को दैनिक जीवन में सहूलियत प्रदान करना है।
रिंकू लोहार ने बताया कि बुजुर्गों की सेवा के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 15 हजार बुजुर्गों को लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा और प्रयास रहेगा कि फतेहपुर जनपद का कोई भी जरूरतमंद बुजुर्ग इस सुविधा से वंचित न रहे।
व्यवस्था में भाजपा युवा नेता महेंद्र लोधी व ग्राम प्रधान बरई खुर्द ने सहयोग किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल सहित भाजपा के युवा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहार मौजूद रहे।
रिंकू लोहार ने बताया कि यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बुजुर्गों तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके।
News Wani
