Breaking News

फतेहपुर में कच्ची छत बनी काल, मलबे में दबकर 55 वर्षीय महिला की मौत

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव चिल्ली में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम चिल्ली निवासी राम बहादुर उत्तम के मकान से जुड़े उनके बड़े भाई स्वर्गीय राम औतार के मकान के बरामदे में राम बहादुर की बकरियां रोजाना बंधती थीं। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे राम बहादुर की 55 वर्षीय पत्नी विमला देवी बकरियों को चारा खिलाने के लिए उन्हें अपने घर ले जाने के लिए बरामदे में गई थीं। इसी दौरान अचानक बरामदे की कच्ची छत भरभराकर गिर गई और विमला देवी मलबे में दब गईं।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए, लेकिन जब तक महिला को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं बरामदे में खड़ी बकरियां ट्रॉली रिक्शा के नीचे होने के कारण बाल-बाल बच गईं।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी योगेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की तीन पुत्रियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल भी गांव चिल्ली पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती, दूषित लड्डू मिलने पर तुरंत कराया नष्ट

फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *