Breaking News

पिता की फटकार से आहत युवक ने उठाया खतरनाक कदम, डाई पीने से बिगड़ी हालत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पिता की डांट से नाराज 22 वर्षीय युवक ने डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, परमा का पुरवा गांव निवासी मेवालाल का 22 वर्षीय पुत्र रोहित किसी बात को लेकर पिता की डांट से क्षुब्ध था। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर उसने घर में रखी डाई पी ली। कुछ समय बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी हालत देखकर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

परिजनों ने बिना देर किए युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना के बाद परिवार के लोग युवक की हालत को लेकर चिंतित नजर आए।

परिजनों के मुताबिक, डाई पीने के बाद रोहित की हालत अचानक खराब हुई थी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी युवक की चाची सरोज ने दी। फिलहाल युवक का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

घटना के बाद गांव में भी इसकी चर्चा रही। हालांकि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसे लेकर परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती, दूषित लड्डू मिलने पर तुरंत कराया नष्ट

फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *