Breaking News

खेत में खाद डालते समय महिला को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया भर्ती

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के साल्हेपुर गांव में शुक्रवार सुबह खेत में खाद डालने गई 50 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। अचानक हुई इस घटना से खेत में अफरा-तफरी मच गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल सरकारी एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार साल्हेपुर गांव निवासी स्वर्गीय दयाराम की पत्नी नीलम देवी शुक्रवार सुबह अपने खेत में खाद डालने गई थीं। बताया जा रहा है कि वह खेत में काम कर रही थीं, तभी अचानक वहां मौजूद जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों और परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन महिला को लेकर तत्काल घर पहुंचे और सरकारी एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने के बाद नीलम देवी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय फतेहपुर में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में महिला का उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में भी लोगों के बीच चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने खेतों में काम करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर बारिश के मौसम में खेतों और घास-फूस वाले स्थानों पर जाने के दौरान सतर्क रहने की बात कही है।

About NW-Editor

Check Also

खागा में नो एंट्री बेअसर, शहर की सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे भारी वाहन

खागा, फतेहपुर। नगर को जाम और भारी वाहनों के बढ़ते दबाव से निजात दिलाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *