Breaking News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार राजस्थान प्रांत के थाना परोली, जिला भीलवाड़ा निवासी ट्रक चालक शोभाराम पुत्र भागचंद्र मीणा अपने खलासी सावर लाल पुत्र किशोर लाल, उम्र 22 वर्ष, के साथ गुजरात के अजमेर से ट्रक में पुराने टायर लादकर बनारस आ रहे थे। जैसे ही दोनों सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर पहुंचे, तभी ट्रक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में खलासी सावर लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक शोभाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज के दौरान चालक ने भी दम तोड़ दिया।

वहीं, पुलिस ने खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के धाता में सरकारी योजनाओं का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

धाता, फतेहपुर। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *