Breaking News

किशुनपुर थाने में जब्त 768 लीटर अवैध शराब नष्ट, 46 मुकदमों का हुआ निस्तारण

फतेहपुर। अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत किशुनपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 46 मुकदमों में जब्त 768 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। थाने में लंबे समय से सुरक्षित रखी गई शराब को अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कराया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विनष्टीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 सितंबर को यह कार्रवाई की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट खागा के 8 जुलाई के आदेश के अनुपालन में किशुनपुर थाने में जब्त शराब के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

विनष्टीकरण के दायरे में आए 46 मुकदमों में 16 मामले वर्ष 2024 और 30 मामले वर्ष 2025 के हैं। कार्रवाई के दौरान प्रभारी शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, क्षेत्राधिकारी खागा, उप जिलाधिकारी खागा और जिला आबकारी अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों की निगरानी में थाना प्रभारी किशुनपुर और थाना हेड मुहर्रिर ने निर्धारित नियमों के अनुसार जब्त शराब का विनष्टीकरण कराया। पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के लिए मौके पर प्रत्येक चरण की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा इसका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा गया।

पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद विभिन्न मुकदमों में जब्त अवैध शराब के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जब्त माल का विनष्टीकरण न्यायालय के आदेश और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत ही कराया गया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में झाड़-फूंक के दौरान युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश; कथित ओझा पुलिस हिरासत में

खागा, फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव में एक युवक की मौत के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *