Breaking News

फतेहपुर में क्षत्रिय महासभा का संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को कलेक्ट्रेटगंज स्थित एक लॉज में जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौड़ की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं लड्डू खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को उनके पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में अमित सिंह परिहार को जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, राकेश सिंह भदौरिया, महेंद्र सिंह एवं मयंक सिंह को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. सत्यम सिंह चौहान एवं सचिन सिंह गौतम को जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, राकेश सिंह गौतम को जिला उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, आदर्श सिंह को जिला मंत्री युवा प्रकोष्ठ, प्रेम बहादुर सिंह को तहसील अध्यक्ष सदर तथा अविनाश प्रताप सिंह को नगर उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनोनीत किया गया।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और आपसी समन्वय के साथ निभाएं। समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के साथ गरीब और असहाय लोगों की मदद करना संगठन की प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रत्येक रविवार को नगर, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी विस्तार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से लोगों को संगठन से जोड़ने के अभियान में जुटेंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि महासभा ने एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने के साथ समाज के लोगों के बीच संगठन की गतिविधियों को भी विस्तार दिया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अंगद सिंह चंदेल, आरपी सिंह भदौरिया, समरवीर सिंह चौहान, महेश सिंह, राज सिंह भदौरिया, सुशील सिंह उर्फ नान सिंह, अजीत सिंह, चंदन सिंह राणा, मदन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में झाड़-फूंक के दौरान युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश; कथित ओझा पुलिस हिरासत में

खागा, फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव में एक युवक की मौत के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *