Breaking News

धाता में कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा कस्बा, भव्य शोभायात्रा के बाद प्रतिमा का हुआ विसर्जन

धाता, फतेहपुर। नगर पंचायत धाता कस्बे के शुक्लाना टोला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण की भव्य विसर्जन यात्रा के साथ हुआ। विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली यात्रा में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा, जिससे पूरा रास्ता कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

शुक्लाना टोला में जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसके बाद लगातार दस दिनों तक प्रतिदिन शाम को भव्य आरती, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक झांकियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रविवार सुबह आरती के बाद भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को ट्रैक्टर पर विराजमान कर गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें, बच्चे और श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।

इस दौरान भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और जमकर रंग उड़ाया। देखते ही देखते पूरा मार्ग गुलाल के रंग से सराबोर हो गया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कस्बे में भ्रमण के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को नहर में विधि-विधान के साथ विसर्जित किया।

विसर्जन के दौरान पूरे कस्बे में देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा। चारों ओर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में झाड़-फूंक के दौरान युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश; कथित ओझा पुलिस हिरासत में

खागा, फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव में एक युवक की मौत के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *