– एसपी ने कल्यानपुर थाने पर पहुंच पीड़ितों की सुनीं समस्याएं
– कल्यानपुर थाने में पीड़ितों की समस्याएं सुनते एसपी।
फतेहपुर। जिले के सभी थानों पर संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संबंधित अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने पीड़ितों की समस्याओं को सुना। एसपी अनूप कुमार सिंह ने कल्यानपुर थाने पर पहुंच पीड़ितों की समस्याएं सुनकर संबंधितों को दिशा-निर्देश दिए।
कप्तान अनूप कुमार सिंह ने कल्यानपुर थाने पर आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में जनसमस्याओं को सुनकर व उनके त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थानों पर प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण किया। थाना समाधान दिवस में कुल 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें 72 राजस्व व 33 पुलिस से सम्बन्धित रहे। जिसमें राजस्व टीम के साथ 12 व पुलिस से संबंधित सात प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराने के लिए संबंधित टीम को निर्देशित किया।

News Wani