Breaking News

डीएम -एसपी ने थाना पैलानी में सुनीं जनता की शिकायतें 

 

-जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन

 

बांदा। जनशिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये आदेशों के क्रम में आज दिनांक 22.11.2025 को जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा समस्त थानों में जनता की शिकायतें सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0 रीभा व पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल द्वारा थाना पैलानी में जनता की शिकायतों को सुन उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा सुश्री मेविस टॉक भी मौजूद रही । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज द्वारा थाना कोतवाली नगर में जनता की शिकायतों/समस्याओं को सुन उनका निस्तारण किया गया । थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 45 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 09 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों का गठन किया गया ।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *