Breaking News

ओरन के तालाब से मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित यमुना नदी में छोड़ा

बांदा। बबेरू रेंज के ओरन में स्थित तालाब में पिछले कई दिनों से एक मगरमच्छ के दिखाई देने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ था। बच्चों और मवेशियों के तालाब के पास जाने पर रोक लगा दी गई थी। ग्रामीण लगातार वन विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

आखिरकार शनिवार को वन विभाग की टीम ने बड़ी सतर्कता के साथ अभियान चलाकर मगरमच्छ को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। प्रभागीय वनाधिकारी, बांदा द्वारा एक विशेष रेस्क्यू टीम का गठन किया गया था, जिसमें क्षेत्रीय वन अधिकारी, बबेरू सहित उनकी फील्ड स्टाफ टीम को विशेष जिम्मेदारी दी गई थी। टीम ने 22.11.2025 को तालाब के चारों ओर घेराबंदी करते हुए रणनीति के तहत अभियान शुरू किया।

कई घंटों की मेहनत, निगरानी और समझबूझ के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को नगर पंचायत ओरन के गढ़ाई क्षेत्र से निकालकर वाहन द्वारा उसके प्राकृतिक वास यमुना नदी की ओर रवाना हुई। वहां निर्धारित स्थान पर मगरमच्छ को सावधानीपूर्वक नदी में छोड़ने की पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित यमुना नदी में छोड़ दिया है

 

मगरमच्छ के पकड़े जाने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बच्चों और महिलाओं ने तालाब क्षेत्र में कई दिनों से चल रही दहशत खत्म होने पर वन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि इस रेस्क्यू अभियान ने लोगों की बड़ी चिंता दूर कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *