Breaking News

समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम 

बांदा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया और नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहीं नेताजी के प्रिय लोकनृत्य दीवारी पर लाठियां चटकाईं तो कहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने फल व मिष्ठान बांटकर नेताजी को याद किया।

शनिवार को नेताजी के नाम िवख्यात रहे सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री स्व.मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि के क्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी की अगुवाई में बड़ोखर बुजुर्ग में लोकनृत्य दीवारी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने नेताजी को सादगी, अनुशासन और जनप्रेमी नेता बताया। कहा कि उनकी अगुवाई में जो संघर्ष का दीप जलाया गया था, वह उसे जलाए रखते हुए समूचे देश को जगमग करने का जिम्मा अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बखूबी निभा रहे हैं। कहा कि नेताजी हमेशा कमजोर, गरीब, किसान-मजदूर और नौजवानों के जीवन में उजाला की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का काम करते रहे हैं। विधायक श्री यादव ने सपाइयों को नेताजी के आदर्शों पर चलकर समाजवाद की स्थापना करने में योगदान का संकल्प दिलाया। दीवारी कलाकारों ने लोकनृत्य का मोहक प्रदर्शन किया और लोगों को तालियों बजाने पर विवश कर दिया। दीवारी टीमों मंे पडुई, मुराजपुर, शेरपुर, दुर्गापुर, पैगंबरपुर, बड़ोखर बुजुर्ग, मनीपुर, जरर आदि गांवों के दीवारी कलाकार शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में दीवारी कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय सचिव हसनुद्दीन सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष डा.मधुसूदन कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, महिला सभा जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर खान, युवजनसभा जिलाध्यक्ष आमिर खान मन्नी, जन्मेजय सिंह, प्रदीप सिंह परिहार बउवा, लालमन यादव समेत तमाम लोग शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

“तापमान का कहर: Banda बना दुनिया का हॉटस्पॉट, 47.6°C पर उबला शहर; ‘हीट स्ट्रोक यूनिट’ अलर्ट जारी”

भारत में अप्रैल के महीने ने गर्मी के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *