Breaking News

एसआईआर अभियान पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले मतदाता सूची में सिर्फ भारतीय रहेंगे

इटावा। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर व्यापक समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में भर्थना विधानसभा के महेवा ब्लॉक परिसर, लखना नगर पंचायत परिसर तथा सदर विधानसभा के सनातन धर्म इंटर कॉलेज परिसर में बीएलए-2 एवं बूथ समिति की बैठकें संपन्न हुईं।
बैठकों में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मौजूद रहे। उन्होंने संबोधन में कहा कि एसआईआर का मतलब है मतदाता सूची में सिर्फ भारतीय रहेंगे। इसका उद्देश्य किसी भारतीय वोटर को प्रभावित करना नहीं, बल्कि घुसपैठियों को सूची से बाहर करना है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस अभियान का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में देशविरोधी मानसिकता रखते हैं। पुनरीक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण प्रकाश पाल ने भर्थना व लखना के विभिन्न बूथों कृ बूथ संख्या 260, 261, 262, 263, 268, 269 तथा 281-286 और सदर विधानसभा के बूथ संख्या 235-239 पर पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से अब तक भरे गए गणना प्रपत्रों की जानकारी ली और शेष प्रपत्रों को शीघ्र जमा कर ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिए। ट्रिपल डी’ सूत्र पर कार्य करने के निर्देश बूथ अध्यक्षों, बीएलए-2 और बूथ समिति से वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बूथ पर निवास करने वाले त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बूथ प्रवासी) तथा सभी बूथ समिति सदस्य यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र वोटर सूची से वंचित न हो। उन्होंने कहा कि एसआईआर का मूल उद्देश्य पात्र मतदाताओं को बनाए रखना तथा अपात्र नामों को हटाना है। इसके लिए ट्रिपल डी प्रक्रिया डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट पर खास जोर दिया गया। नए वोटरों को जोड़ने का आह्वान बैठक में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं का फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाता जोड़ें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, एसआईआर जनपद प्रभारी भुवन प्रकाश गुप्ता, संदीप ठाकुर, कृपानारायण तिवारी, गोपाल मोहन शर्मा, प्रशांत राव चैबे, हरनाथ कुशवाह, रजत चैधरी, जितेंद्र गौड़, ममता कुशवाहा, संजीव भदौरिया, रोहित शाक्य, विमलेश शाक्य, अंकित सैनी, सुरेश राजपूत, उदय कुशवाहा, विनोद चैहान, प्रमोद राठौर, अश्वनी त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में बूथ पदाधिकारी और बीएलए-2 सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

एसडी फील्ड जैन मंदिर में यांग मंडल विधान का भव्य आयोजन

– हवन आहुतियों व मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम इटावा। शहर के श्री पार्श्वनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *