Breaking News

बुल्डोजर की कार्यवाही जारी, दुकानों को किया जमींदोज

लहरपुर, सीतापुर। लहरपुर तहसील के ग्राम अकबरपुर परगना व तहसील लहरपुर में स्थित गाटा संख्या 520/0.275 हेक्टेयर जो कि तालाब के रूप में दर्ज अभिलेख है। उक्त भूमि पर गांव के व्यक्तियों रामनारायन के द्वारा दुकान बना कर अवैध कब्जा किया गया था तथा मनोकामिनी द्वारा दुकान बना कर तथा उमेश पुत्र सोबरन लाल द्वारा दुकान बना कर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। कब्जा कर निर्माण कर व्यवसाय किया जा रहा था। 5 दुकान किराए पर देकर लाभ कमाया जा रहा था। जिसको न्यायालय के आदेश 12 दिसंबर 2023 शुक्रिया को बुल्डोजर द्वारा हटवा दिया गया है। लेखापाल शशि कुमार ने बताया कि उक्त भूमि की बाजारू मूल्य लगभग 1 करोड़ रुपए आंकी गई है। जिसको राजस्व टीम की उपस्थिति में हटा दिया गया है। रूटीम तहसीलदार मनीष त्रिपाठी कानूनगो गोपाल शुक्ला लेखपाल शिष्य कुमार, अनुराग यादव, अरविंद सिंह, राजेश यादव, रमाकांत, अमीन व पुलिस बल उपस्थित रहा।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, मॉर्निंग रेड में 5 उपभोक्ता पकड़े गए

इटावा। विद्युत वितरण मंडल इटावा द्वारा बिजली चोरी रोकने, बकाया राजस्व की वसूली तथा वाणिज्यिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *