Breaking News

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत। एसएसपी ने दिलाया 8 बच्चों का स्कूल में दाखिला

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद इटावा के थाना बिठौली क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय जांगरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज निषेध, बाल विवाह निषेध तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1098, 181 आदि) के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। दिनांक 16 दिसंबर 2025 को आयोजित इस चौपाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने मिशन शक्ति फेज–5.0 के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विद्यालय में 06 बच्चियों एवं 02 बच्चों सहित कुल 08 बच्चों का नामांकन (दाखिला) भी सुनिश्चित कराया। बताया गया कि पारिवारिक समस्याओं के चलते बच्चों के अभिभावक उनका विद्यालय में दाखिला नहीं कराना चाहते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्या का समाधान कराते हुए सभी बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराया गया। साथ ही आसपास के ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक विद्यालय भेजें, शिक्षा के महत्व को समझें और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शिक्षित बनाएं।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में रेलवे के सहायक स्टेशन मास्टर लापता: 3 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में इकदिल रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर प्रिंसराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *