Breaking News

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को बताए हेल्पलाइन नंबर व सुरक्षा उपाय

इटावा। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना इकदिल की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा इकदिल में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य व सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए। टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, साइबर क्राइम हेल्पलाइन, तथा आपातकालीन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे सही समय पर सहायता प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही मिशन शक्ति टीम ने विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, आयुष्मान भारत सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी और पात्र महिलाओं को इनका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। टीम ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने, जागरूक रहने तथा सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी अपने परिवार और दोस्तों तक पहुँचाने का आग्रह किया। संदेश दिया गया कि सतर्कता और स्वास्थ्य ही वास्तविक सुरक्षा है।

About NW-Editor

Check Also

मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

-53,700 नकद, अवैध तमंचे व पल्सर बाइक बरामद ब्यूरो संजीव शर्मा इटावा: जनपद में अपराध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *